Greeting Message
यह जानकर प्रसन्नता हुई कि नेशनल क्राइम इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो अपने स्थापना दिवस पर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है l आशा है कि ब्यूरो इस आयोजन से राष्ट्र की एकता और अखण्डता को और अधिक मजबूती मिलेगी l मै तिरंगा यात्रा की समग्र सफलता की मंगल कामना करता हू l
श्री रामनाथ कोविंदमहामहिम राष्ट्रपति - भारत सरकार
यह अत्यन्त हर्ष का विषय है कि राष्ट्रीय अपराध जाँच ब्यूरो द्वारा अपना आठवाँ स्थापना दिवस 09 मई 2019 को नई दिल्ली मे मनाया जा रहा है। इस अवसर पर संस्था द्वारा “मेरा पुलिस मेरा दोस्त” नामक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो पिछले सात वर्षों से अपराध नियंत्रण के कार्य में कार्यरत है। देश में अपराधों की रोकथाम के लिए कार्य करना एव अपराध की जांच कर रही एजंसियों को हर संभव मदद करना व आपराधिक कार्यो / गतिविधियों में सम्मिलित व्यक्तियों की सूचना पुलिस व प्रशासन को उपलब्ध करवाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है।इसके साथ-साथ नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा तथा पीड़ित लोगों के लिए न्याय हेतु समुचित कार्य करना व नागरिक एवं पुलिस के बीच मित्रता का भाव पैदा करना भी है। आशा है कि यह संस्था भविष्य में अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए और अधिक बहेतर कार्य करेगी। मैं राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो की टीम को आठवे स्थापना दिवस पर “मेरा पुलिस मेरा दोस्त” कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रदान करता हूं और संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना करता हू।
श्री सत्यदेव नारायण आर्यमहामहिम राज्यपाल - हरियाणा
अत्यंत हर्ष का विषय है कि राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो अपना आठवा स्थापना दिवस “मेरा पुलिस मेरा दोस्त” 09 मई 2019 को नई दिल्ली मे मनाने जा रहा है, जो एक सराहनीय पहल है। यह संस्था पिछले 7 वर्षों से देश मे व्याप्त गैर कानूनी गतिविधियों भ्रष्टाचार, बलात्कार, महिला उत्पीड़न, बालश्रम जैसे कई प्रकार के सामाजिक अपराध के खिलाफ जांच कर रही एजेंसियों को आपराधिक कार्यो में लिप्त व्यक्तियों की सूचना पुलिस अधिकारियों एवं प्रशासन को उपलब्ध कराकर पीड़ित लोगों के न्याय हेतु समुचित कार्यकर नागरिक एवं पुलिस के बीच अपना मित्रता का भाव पैदा करता है। मुझे पूण विस्वाश है कि संस्था को अपने प्रयत्नों में सफलता अवश्य मिलेगी और राष्ट्रीय अपराध जाँच ब्यूरो शीघ्र ही एक राष्ट्र-व्यापी संस्था बन नवीन भारत के निर्माण का सच्चा साधन बन सकेगी। संस्था के सभी सदस्यों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
श्री तथागत रायमहामहिम राज्यपाल - मेघालय
प्रिय श्री सुरेश शुक्ल जी यह जानकर प्रसन्ता हुई कि “नेशनल क्राइम इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो” 09 मई, 2019 को राजधनी नई दिल्ली में अपना आठवाँ स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर संस्था मुख्यालय द्वारा व नागरिक व पुलिस के बीच मित्रता का माहौल तैयार करने के उद्देश्य से “मेरा पुलिस मेरा दोस्त” कार्यक्रम का भी शुभारम्भ किया जा रहा है। मैं इस कार्यक्रम की सफलता की कामना करता हूँ तथा अपनी शूभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ।
प्रो॰ कप्तान सिंह सोलंकीमहामहिम राज्यपाल - त्रिपुरा
I am glad to know that National Crime Investigation Bureau, New Delhi proposes to organize its 08th may anniversary celebrations "Mera Police Mera Dosth" on 09th May, 2019 at New Delhi. I convey my hearty greetings to everyone behind this endeavour and wish the celebrations all success.
Justice (Retd.) P. SathasivamHon'ble Governor - Kerala
मुझे यह कहते हुये काफ़ी हर्ष हो रहा है कि संस्था नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो पिछले सात वर्षों से देश में व्याप्त अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु शासन / प्रसाशन का सहयोग कर रही है। संस्था द्वारा जिस प्रकार अपराधिक सूचनाओं को पुलिस विभाग को उपलब्ध कराते हेतु आम जन एवं पुलिस के बीच मित्रता का भाव पैदा किया जा रहा है यह प्रशंसनीय कार्य है। नागरिकों एवं पुलिस के बीच मित्रता के भाव को पैदा करके ही पूर्णत: अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। मुझे विश्वास है कि यह संस्था अपने अच्छे कार्य से आगे भी सरकार एवं प्रसाशन को अपना सहयोग प्रदान करती रहेगी। मैं संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना करता हू।
न्यायमूर्ति वीरेन्द्र सिंह यादवपूर्व न्यायाधीश - इलाहबाद उच्च न्यायालय
राष्ट्रीय एकता देश को सशक्त एवं संगठित बनाती है भारत विभिन्न संस्कृतियों का देश है जो समूचे विश्व में अपनी एक अलग पहचान रखता है l विभिन्न भाषाएँ, रीति - रिवाज की भिन्नता होते हुए भी हम सभी एकता के सूत्र में बंधे हुए है तथा राष्ट्रीय की गरिमा और अखण्डता को बनाये रखने में सदैव तत्पर रहते है l राष्ट्र की एकता का प्रतीक, हमारा तिरंगा, सभी भारतवासियों का गौरव है l प्रसन्नता का विषय है कि नेशनल क्राइम इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो द्वारा दिनांक 9 मई 2017 को संस्था अपना छठवां स्थापना दिवस मनाने जा रही है l इस अवसर पर संस्था द्वारा एकता एवं अखंडता के संदेश को तिरंगा यात्रा द्वारा समाज में प्रसारित करना है, जो कि आवकार्य विषय है l आशा करता हूँ यह तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हो ऐसी शुभकामनाये प्रेषित करता हू l
श्री विजय रुपाणीमुख्यमंत्री - गुजरात सरकार
श्री सुरेश कुमार शुक्ल जी, आपके द्वारा प्रेषित दिनांक 01/05/2016 का पत्र प्राप्त हुआ। माननीय राज्यपाल महोदय को यह जानकर प्रसन्नता है कि नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो गोण्डा अपना पाँचवा स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर संस्था द्वारा पुलिस पब्लिक फ्रेन्डशिप कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया जा रहा है। राज्यपाल महोदय ने उक्त कार्यक्रम की सफलता के लिये अपनी शुभकामनायें प्रेषित की है।
श्री जयदेव पात्रसहायक सचिव - राज्यपाल सचिवालय - पश्चिम बंगाल
मुझे यह जानकर हार्दिक प्रसन्नता हुई की संस्था नेशनल क्राइम इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो दिनांक 9 मई 2016 को अपना पाँचवा स्थापना दिवस मना रही है l संस्था द्वारा इस अवसर पर पुलिस पब्लिक फ्रेंडशिप कार्यक्रम का शुभारम्भ भी किया जाएगा l समाज में विधि का शासन एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है l पुलिस प्रसाशन अपने दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वाह कर सके, इसके लिए आवश्यक है कि पुलिस एवं जनता के मध्य सहयोग एवं संवाद बना रहे l इसके मद्देनजर संस्था द्वारा किया जा रहा प्रयास सराहनीय है l मुझे आशा है कि यह कार्यक्रम अपने उद्देश्यों की पूर्ति में सफल सिद्ध होगा l आयोजन की सफलता हेतु मेरी हार्दिक शुभकामनाये l
श्री अखिलेश यादवपूर्व मुख्यमंत्री - उत्तर प्रदेश सरकार
यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई है कि “राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो” अपनी 10वीं स्थापना दिवस कार्यक्रम आगामी 9 मई 2021 को नोएडा में मनाने जा रही हैl यह संस्था पिछले 9 वर्षों से लगातार देश व समाज में पनप रहे महिला उत्पीड़न, बाल श्रम, मानवाधिकार हनन की रोकथाम हेतु जन जागरूकता अभियान का संचालनकर समाज में निहित अपराधियों एवं राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की सूचना संबंधित विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों को उपलब्ध कराकर अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में काफी सफलता हासिल की हैl इतना ही नहीं संस्था विगत वर्ष देश में फैली कोविड-19 बीमारी के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान समाज में बेहतर कार्य करने वाले संस्था सदस्यों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया है जो एक सराहनीय कदम हैl देश से हमारा अस्तित्व है अर्थात देश के बिना हम कुछ नहीं इसलिए अपने देश को अपराध मुक्त करने का हर संभव प्रयास प्रत्येक देशवासियों को करना चाहिएl राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो के सभी कार्मियों को अपनी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूंl
सत्य पाल मलिकमहामहिम राज्यपाल – मेघालय
हर्ष का विषय है कि संस्था "नेशनल क्राईम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो" अपना दसवां स्थापना दिवस कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मना रहा हैl समाज में विकास और सुख समृद्धि प्राप्त करने के लिए शांति और सद्भावना का वातावरण कायम रहना आवश्यक हैl नैतिक मूल्यों में गिरावट और सदाचार की कमी अपराधिक घटनाओं का मूल होती हैl अपराध रोकना सिर्फ सरकार का ही उत्तरदायित्व नहीं है, इसमें समाज के बुद्धिजीवी और युवा वर्ग का सहयोग भी जरूरी हैl आशा है, संस्था का स्थापना दिवस कार्यक्रम, समाज में महिला उत्पीड़न, बाल श्रम एवं मानवाधिकार हनन की रोकथाम हेतु जन जागरूकता के प्रसार का माध्यम बनेगाl शुभकामनाएं
आनंदीबेन पटेलमहामहिम राज्यपाल – मध्यप्रदेश
राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो संस्था विगत कई वर्षों से देश में हो रहे अपराधों का अपने स्तर पर रोकथाम व नियंत्रण हेतु न्यायिक व्यवस्था की सहायता कर आदर्श स्थापित कर रही है, यह प्रशंसनीय हैl वर्तमान में महिला उत्पीड़न, बाल श्रम, मानव अधिकार हनन जैसे अपराध व सामाजिक कुरुतियों के विरोध में यहा संस्था (राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो, प्रयासरत रहेगी ऐसी आशा करता हूंl इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा के साथ - साथ पुलिस प्रशासन व नागरिकों के मध्य आपसी विश्वास व कानूनी नियमों के पालन हेतु जन चेतना का कार्य भी किया जाएगा ऐसी अपेक्षा करता हूंl संस्था द्वारा 11वे स्थापना दिवस के अवसर पर संबंधित सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएंl
भगत सिंह कोश्यारीमहामहिम राज्यपाल – महाराष्ट्र
मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई कि "राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो" अपना 10वां स्थापना दिवस समारोह आगामी 9 मई 2021 को नोएडा में मनाने जा रहा हैl अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में राज्य और केंद्र सरकार के सहयोग से अपराधों की रोकथाम के लिए कार्य करना तथा जांच-एजेंसियों एवं प्रशासन को सहयोग प्रदान करना अति सराहनीय कार्य हैl समाज और मानवता के लिए की गई नि:स्वार्थ सेवा राष्ट्रीय सेवा है जिसे इस संस्था द्वारा सफलतापूर्वक किया जाता हैl कोविड- 19 संबंधित गाइडलाइन का पालन करते हुए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान संस्था द्वारा कृत कार्य प्रशंसित हैl मैं संस्था के स्थापना दिवस पर ब्यूरो परिवार को बधाई देते हुए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सफलता की मंगलकामना करता हूंl
सिद्धार्थ नाथ सिंहमंत्री - सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम उत्तर प्रदेश सरकार
हर्ष का विषय है कि संस्था “नेशनल क्राईम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो” अपना 11वां स्थापना दिवस मना रहा हैl स्वस्थ सामाज में अपराध रोग के सामान हैl हमारे जीवन के नैतिक मूल्यों पर गहरा आघात हैl अपराध नियंत्रण के लिए सरकार समाज और व्यक्तिगत सभी स्तरों पर ईमानदार कोशिश होना जरूरी हैl व्यक्ति के अधिकार और कर्तव्यों के प्रति सामायिक संचेतना का होना आवश्यक हैl आशा है, संस्था का स्थापना दिवस कार्यक्रम समाज में नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा और पीड़ितों के प्रति संवेदनशील वातावरण निर्माण में सफल होगाl स्थापना दिवस की शुभकामनाएंl
मंगूभाई पटेलमहामहिम राज्यपाल - मध्य प्रदेश
भारत एक ऐसा देश है, जहां अनेक जाति, समुदाय, भिन्न, धर्म तथा विचारधाराएं रखनेवाले करोड़ों लोग एक साथ बसते हैंl विभिन्नताओं में एकता का संदेश देनेवाला हमारा राष्ट्र, सदैव कोमी एकता एखलास तथा अहिंसा को प्रोत्साहन देता हैl किसी भी शिक्षण के अभाव से तथा विकृत मानसिकता के चलते भटके हुए अपराधियों को सही मार्ग पर लाना आज की मांग हैl पुलिस तथा प्रशासनतंत्र की सुशासन व्यवस्था में “नेशनल क्राईम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो” जैसी संस्था महत्वपूर्ण सहायक बनती हैl 9 मई 2022 को लखनऊ में संस्था का में 11वें स्थापना दिन के अवसर पर समाजसेवकों को सम्मानित करने का कार्यक्रम प्रशंसनीय हैl कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामना प्रेषित करता हूंl
भूपेंद्र पटेलमुख्यमंत्री - गुजरात राज्य
मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई है कि गैर सरकारी संगठन "नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (NCIB)" द्वारा अपना 13वां स्थापना दिवस दिनांक 09 मई 2024 को लखनऊ (उ०प्र०) में मनाया जायेगा।
मध्य प्रदेश में NCIB के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न किस्म के अपराध नियंत्रण से संबंधित जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के साथ ही पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों से समन्वय कर सामाजिक रूप से निःस्वार्थ सेवायें दी जा रही हैं, जो प्रशंसनीय है। मुझे विश्वास है कि संस्था द्वारा सामाजिक कल्याण हेतु अपनी सेवाओं में उत्तरोत्तर और प्रगति की जावेगी।
इस अवसर पर NCIB के समस्त पदाधिकारियों एवं जुड़े सदस्यों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
कैलाश मकवाणापुलिस महानिदेशक, मध्य प्रदेश पुलिस
मुझे यह जानकर अति प्रसन्नता हुई कि राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो, गोण्डा, उत्तर प्रदेश 09 मई 2025 को अपने 14वें स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने जा रहा है।
राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो, गोण्डा, उत्तर प्रदेश ने पिछले कई वर्षों से समाज में न्याय, सुरक्षा और सुशासन को सुदृढ़ करने हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। मुझे उम्मीद है कि यह संस्था आगे भी इसी तरह से अपराध नियंत्रण, भ्रष्टाचार उन्मूलन, मानवाधिकार संरक्षण, साइबर सुरक्षा जागरूकता, महिला एवं बाल संरक्षण सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे।
संस्था के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित किये जाने वाले सदस्यों व पदाधिकारियों तथा संस्था से जुड़े सभी लोगों को मैं अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित करता हूँ।
ले. जनरल के.टी. परनाईकमहामहिम राज्यपाल, अरुणाचल प्रदेश
मुझे यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि नेशनल क्राइम इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो, गोंडा, उत्तर प्रदेश अपना 12वां स्थापना दिवस मना रहा है तथा इस समारोह के अवसर पर साइबर जागरूकता पत्रिका का विमोचन भी किया जा रहा है। साइबर क्राइम दिन-प्रतिदिन अपने पैर फैलाता जा रहा है। यह एक आपराधिक कृत्य है जो इंटरनेट के माध्यम से कंप्यूटर के उपकरण या किसी अन्य स्मार्ट उपकरणों के रूप में प्रयोग करते हुए किया जाता है जिससे किसी व्यक्ति, संगठन या सरकार को हानि पहुँचती है। ये अपराध हमारे दैनिक जीवन का एक आम हिस्सा बन गए हैं और प्रत्येक दिन कोई न कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार हो रहा है।
इसके अतिरिक्त, महिला उत्पीड़न, बाल श्रम एवं मानवाधिकार हनन के अनेक मामले भी देश के अनेक स्थानों में अभी भी भारी संख्या में दृष्टिगत होते हैं जिनसे देश की छवि धूमिल होती है और बहुत लोग इसके शिकार हो रहे हैं। नेशनल क्राइम इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो, जागरूकता अभियान के माध्यम से गरीब, पिछड़े, महिलाओं तथा बच्चों के मानवाधिकार हनन के मामलों के निराकरण में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है।
अन्त में, मैं ब्यूरो के पदाधिकारियों तथा इस संस्था से जुड़े व्यक्तियों को इस सुंदर आयोजन के लिए बधाई देती हूँ और आशा करती हूँ कि यह संस्था निरन्तर अपना प्रयास जारी रखेगी। साथ ही साथ मैं इनके उज्जवल भविष्य और इस कार्यक्रम की सफलता की भी कामना करती हूँ।
रेखा शर्माअध्यक्ष - राष्ट्रीय महिला आयोग
मुझे यह जानकर अत्यन्त हर्ष हो रहा है कि "राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो" द्वारा दिनांक 09 मई, 2024 को अपना 13वां स्थापना दिवस आयोजित किया जा रहा है।
उक्त ब्यूरो द्वारा निरन्तर समाज हित में जन जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को उनके मूल अधिकारों से परिचित कराने तथा उनका उत्पीड़न रोकने हेतु कार्यरत है जिससे विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों को लाभ प्राप्त हुआ है। यह संस्था आमजन एवं पुलिस के बीच मैत्री सम्बन्धों को बेहतर बनाने हेतु भी प्रयास करती है।
मैं "राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो" को उनके 13वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की सफलता हेतु अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान करता हूँ।
ब्रजेश पाठकउप मुख्यमंत्री - उत्तर प्रदेश सरकार
यह बहुत हर्ष की बात है कि राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो (NCIB) दिनांक 09 मई, 2025 को अपना 14वीं स्थापना दिवस मनाने जा रहा है।
संस्था के कार्य, जैसे पीड़ितों को न्याय दिलाना, मानवाधिकारों की रक्षा करना, साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाना, महिलाओं, बच्चों तथा समाज के वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा हेतु शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देना, काफी सराहनीय है।
संस्था के 14वें स्थापना दिवस पर, मैं इससे जुड़े सभी पदाधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ और अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ।
जीतन राम मांझीमंत्री - एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार
यह अति प्रसन्नता का विषय है कि राष्ट्रीय अपराध जाँच ब्यूरो अपना बारहवाँ स्थापना दिवस मनाने जा रहा है और इस अवसर पर संस्था मुख्यालय समाज में बेहतर कार्य करने वाले संस्था सदस्यों को सम्मानित करने के साथ-साथ "साइबर जागरूकता" नामक पत्रिका/ई-पत्रिका का विमोचन करेगा, जो सामाजिक दृष्टि से प्रशंसनीय है।
आपके कल्याणकारी उद्देश्य की सराहना करता हूँ तथा साइबर जागरूकता पत्रिका के सफल प्रकाशन की कामना करते हुए आपको हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं देता हूँ।
फागू चौहानमहामहिम राज्यपाल, मेघालय
मुझे यह जानकारी अत्यंत प्रसन्नता हुई है कि नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो द्वारा अपना तेरहवाँ स्थापना दिवस लखनऊ में मनाया जाएगा और इस अवसर पर संस्था द्वारा विगत वर्ष बेहतर सामाजिक कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।
संस्था द्वारा आमजन के अधिकारों की सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव हेतु समय-समय पर जनजाग्रता कार्यक्रमों का संचालन करना, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं के सुरक्षा व प्रशासनिक सहयोग हेतु समुचित कार्य करना एवं समाज व देशविरोधी गतिविधियों की सूचना पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को उपलब्ध कराने का कार्य एक सराहनीय पहल है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी समाजहित कार्यों में यह संस्था नव भारत निर्माण में अपना योगदान देती रहेगी। संस्था के समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों को स्थापना दिवस के सुअवसर पर मेरी शुभकामनाएँ।
बनवारी लाल पुरोहितपंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक
राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर, मैं कानून और व्यवस्था बनाए रखने में उनके अथक प्रयासों के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई देता हूँ।
अपराधों की जांच करने और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए ब्यूरो का समर्पण सराहनीय है। उनके काम का समाज पर महत्वपूर्ण प्रभाव है, और कानून को बनाए रखने के लिए उनकी प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है।
मैं समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाले संगठनों से जुड़े लोगों को पहचानने और पुरस्कृत करने के ब्यूरो के प्रयासों की भी सराहना करता हूँ, विशेष रूप से वे संगठन जिन्होंने प्रयागराज में हर 144 साल में एक बार होने वाले प्रयाग महाकुंभ की सफलता में योगदान दिया। यह कदम दूसरों को उनके नक्शे कदम पर चलने और एक बेहतर दुनिया बनाने की दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
जुएल ओराममंत्री - जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार
मैं राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई देता हूँ।
यह संस्था देश में कानून व्यवस्था की रक्षा, अपराधों की जाँच तथा सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। बीते 14 वर्षों में ब्यूरो ने अपने दायित्वों का जिस निष्ठा, पारदर्शिता एवं दक्षता के साथ निर्वहन किया है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है।
आज जब समाज में अपराध के स्वरूप जटिल होते जा रहे हैं, ऐसे में राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो जैसी संस्थाओं की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि राज्य सरकार अपराधमुक्त, सुरक्षित एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में ब्यूरो के प्रयासों को सदैव सहयोग प्रदान करती रहेगी।
इस अवसर पर मैं समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों तथा कार्यक्रम से जुड़े सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ और समारोह की सफलता की कामना करता हूँ।
प्रेम सिंह तमांगमुख्यमंत्री, सिक्किम
मुझे यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता है कि समाज में न्याय, सुरक्षा और सुशासन के क्षेत्र में कार्यरत गैर सरकारी संगठन राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो 09 मई, 2025 को अपना 14वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर मैं संस्था के द्वारा सम्मानित होने जा रहे सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई देता हूँ।
राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो द्वारा अपराध नियंत्रण, भ्रष्टाचार उन्मूलन, मानवाधिकार संरक्षण, साइबर सुरक्षा जागरूकता, महिला एवं बाल सुरक्षा सहित विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। संस्था की यह प्रतिबद्धता और सेवा भावना समाज को एक सकारात्मक दिशा में अग्रसर करने में सहायक सिद्ध होगी। मैं आशा करता हूँ कि यह संस्था भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाती रहेगी और अपराधमुक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी।
मैं इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ।
धर्मेन्द्र प्रधानशिक्षा मंत्री, भारत सरकार
यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि "राष्ट्रीय अपराध जाँच ब्यूरो (NCIB)" द्वारा अपना 14वाँ स्थापना दिवस कार्यक्रम 09 मई, 2025 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में मनाया जा रहा है।
NCIB एक प्रतिष्ठित संगठन है जो विगत 14 वर्षों से देश में अपराध नियंत्रण, भ्रष्टाचार उन्मूलन, मानवाधिकार संरक्षण, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर कार्यरत है। यह संस्था समाज में न्याय, सुरक्षा और सुशासन को सशक्त बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। NCIB ने केवल अपराधों की जानकारी शासन व प्रशासन तक पहुँचाने में सहायता की है, बल्कि नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। यह संस्था पुलिस और आम नागरिकों के बीच विश्वास और सहयोग को बढ़ावा देने का प्रयास करती है, जो एक विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर मैं कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई तथा आयोजन की सफलता हेतु अपनी शुभकामनाएँ देता हूँ।
नन्द किशोर यादवअध्यक्ष, बिहार विधान सभा
मुझे यह जानकर अत्यन्त प्रसन्नता हो रही है कि राष्ट्रीय अपराध जाँच ब्यूरो द्वारा अपने 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
नेशनल क्राइम इंवेस्टिगेशन ब्यूरो द्वारा विगत 14 वर्षों से समाज में न्याय, सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, साइबर सुरक्षा जागरूकता, महिला एवं बाल संरक्षण, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं सुशासन को सुदृढ़ किये जाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। संस्था द्वारा नागरिकों के अधिकार की सुरक्षा तथा पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना निश्चित रूप से सराहनीय प्रयास है। इस अवसर संस्था के सदस्यों/पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाने से उनमें प्रेरणा व नवीन ऊर्जा का संचार होगा, ऐसा मेरा विश्वास है।
मैं राष्ट्रीय अपराध जाँच ब्यूरो के सभी पदाधिकारियों/सदस्यों को बधाई देते हुए, कार्यक्रम की सफलता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित करती हूँ।
ऋतु खण्डूड़ी भूषणअध्यक्ष - विधान सभा, उत्तराखण्ड
मुझे जानकारी मिली है कि "नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो" संस्था पिछले लगभग 12 वर्षों से अपराध नियंत्रण के कार्यों में सहयोग कर रही है। देश को अपराध मुक्त बनाने के लिए यह संस्था जाँच एजेंसियों का सहयोग करती है।
अपराध मुक्त समाज हमारा सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए। आधुनिक समाज में किसी भी प्रकार के अपराध को स्वीकार नहीं किया जा सकता। मेरा मानना है कि यह कार्य केवल प्रशासनिक तंत्र के बलबूते नहीं किया जा सकता, अपितु इसके लिए नागरिक समाज की भूमिका भी प्रभावी होनी चाहिए। कोई भी सामाजिक संस्था इस नेक कार्य के लिए आगे आती है तो यह अत्यंत सराहनीय प्रयास है।
मुझे यह भी बताया गया है कि उपरोक्त संस्था ने "मेरी पुलिस मेरा स्वाभिमान" मुहिम शुरू की है। मैं इस मुहिम की सफलता की कामना करता हूँ।
ज्ञान चन्द गुप्ताअध्यक्ष, हरियाणा विधान सभा
I extend my heartfelt greetings and best wishes on the occasion of the 15th Foundation Day of the National Crime Investigation Bureau (NCIB).
The organisation's continuous efforts towards creating awareness against crime, corruption, cyber threats, human trafficking, drug abuse, child exploitation and various social evils are commendable. Initiatives aimed at strengthening public awareness, promoting moral values and supporting social justice contribute significantly towards building a safer and more responsible society.
On this special occasion, I appreciate the dedication and commitment of all NCIB officers and members working across the country in the service of the nation. I am confident that the organisation will continue to play an active role in promoting vigilance, public cooperation and social harmony.
I convey my sincere wishes for the success of the Foundation Day celebrations and for NCIB's continued growth and service to society.
Pravati ParidaDeputy Chief Minister - Government of Odisha
यह अत्यन्त हर्ष का विषय है कि राष्ट्रीय अपराध जाँच ब्यूरो, गोण्डा अपना 14वाँ स्थापना दिवस दिनांक 09 मई, 2025 को लखनऊ में मनाने जा रहा है, जिसमें संस्था द्वारा सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले एवं प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु निस्वार्थ भाव सेवायें देने वाली संस्था के सदस्यों तथा पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
संस्था नेशनल क्राइम इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (NCIB) समाज में न्याय, सुरक्षा और सुशासन को सुदृढ़ करने हेतु समर्पित गैर सरकारी संगठन है, जो पिछले 14 वर्षों से अपराध नियंत्रण, भ्रष्टाचार उन्मूलन, मानवाधिकार संरक्षण, साइबर सुरक्षा जागरूकता, महिला एवं बाल संरक्षण सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था का मुख्य उद्देश्य देश में हो रहे अपराध की रोकथाम के लिए कार्य करना तथा नागरिक व पुलिस के बीच मित्रता का भाव पैदा करना है।
मैं "14वें स्थापना दिवस" कार्यक्रम के सभी आयोजकों को बधाई देता हूँ और इसकी भव्य सफलता की कामना करता हूँ।
स्वतंत्र देव सिंहमंत्री – जलशक्ति, उत्तर प्रदेश सरकार